साइबर ठगी के शिकार युवक को मिला न्याय

शक्तिनगर, सोनभद्र। साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शक्तिनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार युवक की 23,975 रुपए की पूरी राशि वापस कराकर एक बार फिर अपनी सक्रियता का परिचय दिया है। पुलिस की तत्परता से पीड़ित को राहत मिली और उसने पूरी पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।read more:https://pahaltoday.com/pm-modi-calls-for-women-empowerment-calls-women-reservation-a-historic-opportunity/पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में थाना शक्तिनगर की साइबर टीम ने यह सफलता हासिल की। पुलिस के अनुसार, बीना निवासी मगलेश्वर पटेल साइबर ठगी का शिकार हो गए थे। अज्ञात साइबर अपराधियों ने धोखाधड़ी कर उनके बैंक खाते से 23,975 रुपये निकाल लिए थे। शिकायत मिलते ही शक्तिनगर पुलिस हरकत में आई और संबंधित बैंक से तत्काल समन्वय स्थापित कर लेनदेन को होल्ड कराया। इसके बाद एमआरएम पोर्टल के माध्यम से पूरी धनराशि सुरक्षित रूप से पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दी गई। राशि वापस मिलने पर मगलेश्वर पटेल ने पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक एवं शक्तिनगर थाना की साइबर टीम का आभार जताते हुए कहा कि पुलिस की समयबद्ध कार्रवाई से उनकी मेहनत की कमाई वापस मिल सकी। इस सराहनीय कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र कुमार राय, साइबर प्रभारी उपनिरीक्षक रंजित कुमार, कांस्टेबल चन्दन पाल तथा महिला कांस्टेबल नीलम सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *