मीरजापुर। जनपद के पत्रकारों की सुविधा के लिए जिला सूचना कार्यालय परिसर में स्थापित “मीडिया सेंटर” का उद्घाटन गुरुवार को नगर विधायक ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।जिलाधिकारी के निर्देश पर स्थापित इस मीडिया सेंटर को पत्रकारों के बैठने, समाचार लेखन, समाचार प्रेषण एवं जनहित से जुड़ी सूचनाओं के प्रभावी संप्रेषण के लिए तैयार किया गया है। उद्घाटन समारोह के दौरान विधायक रत्नाकर मिश्र ने पत्रकारों के योगदान की सराहना करते हुए मीडिया को लोकतंत्र का सशक्त स्तंभ बताया और कहा कि पत्रकार समाज और शासन के बीच सेतु का कार्य करते हैं।read more:https://pahaltoday.com/prerna-yatra-organized-on-mangal-pandey-martyrdom-day-and-bankim-chandra-chattopadhyays-death-anniversary/इस अवसर पर सभासद सतीश उपाध्याय, सभासद प्रतिनिधि अजय मोदनवाल, राजकुमार दुबे सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं अधिकारी मौजूद रहे।हालांकि, उद्घाटन के तुरंत बाद मीडिया सेंटर की व्यवस्थाओं को लेकर सवाल खड़े हो गए। कार्यक्रम में मौजूद कई पत्रकारों ने आरोप लगाया कि जिस स्थान को मीडिया सेंटर के रूप में उद्घाटित किया गया, वहां पत्रकारों के बैठने तक की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी। सूत्रों के अनुसार पुराने जिला सूचना कार्यालय में केवल मीडिया सेंटर का बोर्ड लगाकर उद्घाटन कर दिया गया।उद्घाटन समारोह के दौरान कई पत्रकारों को खड़े रहना पड़ा, जबकि कुछ पत्रकार सूचना कार्यालय के बाहर ही खड़े रहे। पत्रकारों का कहना है कि यदि मीडिया सेंटर पत्रकारों की सुविधा के लिए बनाया गया है तो उसमें पर्याप्त स्थान, बैठने की व्यवस्था और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाने चाहिए।मीडिया सेंटर की अव्यवस्थाओं को लेकर पत्रकारों में नाराजगी और आक्रोश देखने को मिला। कई पत्रकारों ने प्रशासन से मांग की है कि मीडिया सेंटर को केवल औपचारिकता तक सीमित न रखकर इसे वास्तविक रूप से पत्रकारों की जरूरतों के अनुरूप विकसित किया जाए।