हुजूरपुर थाने में महिला सिपाही ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस महकमे में हड़कंप

बहराइच l जिले के हुजूरपुर थाने में तैनात 25 वर्षीय महिला सिपाही ज्योति पासवान का शव थाने के अंदर कमरे में फांसी के फंदे से लटकता मिलने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मूल रूप से जनपद महराजगंज की रहने वाली ज्योति पासवान ने कथित तौर पर जिला मुख्यालय से लौटने के बाद यह कदम उठाया।read more:https://pahaltoday.com/census-of-india-will-be-digital-in-2027-in-bhadohi/घटना की जानकारी मिलते ही थाना परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, एएसपी सिटी आयुष विक्रम समेत अन्य आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है।प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का मामला सामने आ रहा है, हालांकि इसके पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। महिला सिपाही की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं, जिनका जवाब तलाशने में पुलिस जुटी हुई है।फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की गहन जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जाएगी और सच्चाई सामने लाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *