एलपीजी गैस वाहन ने बोलेरो को मारी टक्कर, सात घायल

बहराइच ( विशेश्वरगंज )।गोंडा-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर यादव ढाबा के पास सोमवार को एक तेज रफ्तार एचपी गैस वाहन ने सामने से आ रही बोलेरो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बोलेरो सवार सात लोग घायल हो गए, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। दुर्घटना के बाद गैस वाहन चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, बोलेरो (संख्या यूपी-43 एएच-8467) बहराइच की ओर से आ रही थी। इसी दौरान गोंडा की ओर जा रहे एचपी गैस वाहन ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।read more:https://pahaltoday.com/13479-rupees-refunded-to-the-account-of-the-victim-of-cyber-fraud/घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संदीप कुमार दुबे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, विशेश्वरगंज भिजवाया।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. कुणाल मिश्रा ने बताया कि घायलों में चांदनी सिंह, सतीश कुमार दूबे, रोशनी और सालू सिंह सहित सात लोग शामिल हैं। सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है तथा उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। हादसे के बाद कुछ समय के लिए राजमार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस मामले की जांच कर फरार गैस वाहन चालक की तलाश में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *