प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत, परिजनों का हंगामा

बहराइच l शहर के कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित मैक्स हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक महिला की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। घटना से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।जानकारी के अनुसार, रामगांव थाना क्षेत्र के गंभीरवा गांव निवासी 45 वर्षीय गुलज़ारा को सोमवार सुबह हालत बिगड़ने पर मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि दिनभर इलाज के बाद शाम को अचानक महिला की मौत हो गई, जिसके बाद उन्होंने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही और गलत इलाज के गंभीर आरोप लगाए।महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजन आक्रोशित हो गए और अस्पताल में हंगामा करने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और समझा-बुझाकर स्थिति को शांत कराया।read more:https://pahaltoday.com/the-consumer-commission-settled-the-matter-by-giving-a-cheque-of-rs-55040/परिजनों का कहना है कि अस्पताल में समय पर सही इलाज नहीं मिला, जिसके कारण महिला की जान गई। वहीं अस्पताल प्रशासन की ओर से मामले पर कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है।लहाल पुलिस ने मामले को शांत कराते हुए जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की प्रक्रिया जारी है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *