सरयू नहर किनारे वरिष्ठ पत्रकार के भाई का शव बरामद

बहराइच( नानपारा )l कोतवाली नानपारा क्षेत्र में सरयू नहर की पटरी पर वरिष्ठ पत्रकार संजय द्विवेदी के भाई का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान लगभग 50 वर्षीय अजय द्विवेदी, निवासी बेलदारन टोला (रुपैडिहा स्टैंड), नानपारा के रूप में हुई है मृतक वरिष्ठ पत्रकार संजय द्विवेदी के छोटे भाई हैं।read more:https://pahaltoday.com/star-hospital-is-proving-to-be-a-boon-for-poor-and-helpless-patients/जानकारी के अनुसार सोमवार रात अजय द्विवेदी अपने घर पर मौजूद थे। इसी दौरान उनके मोबाइल पर किसी का फोन आया, जिसके बाद वह अपनी बाइक से घर से निकल गए। देर रात परिजनों को उनके घायल अवस्था में मिलने की सूचना मिली। परिजन तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद उनका अंतिम संस्कार स्थानीय शिवाले बाग श्मशान घाट पर किया गया।घटना को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक के पुत्र मनीष द्विवेदी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।इस दुखद घटना पर क्षेत्र में शोक की लहर है। भारत विकास परिषद, कौमी एकता सोसाइटी, उद्योग व्यापार मंडल, संकल्प सेवा संस्थान सहित, पत्रकार संगठनों  अनेक सामाजिक संगठनों ने शोक संवेदना व्यक्त की। अंतिम संस्कार में मुख्य रूप से नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अब्दुल वहीद सभासदगढ़ ब्लॉक प्रमुख विजय वर्मा सुरेश शाह नरेशअग्रवाल, रहमत अली हाशमी एडवोकेट, इस्लाम भारती, हलीम ,पत्रकारों में शकील अंसारी धर्मेंद्र श्रीवास्तव, पुनीत श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव, अभिलाष श्रीवास्तव,अंकित पांडे,विनोद द्विवेदी, मनोज टेकड़ीवाल, विनोद जायसवाल, हनुमान शरण पाठक, राजू गोयल  सहित बड़ी संख्या  समाजसेवी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *