25 कंपनियों ने किया प्रतिभाशाली युवाओं का चयन

नागल। इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी कालेज कोटा में सेवायोजन कार्यालय के तत्वावधान में आयोजित मेगा रोजगार मेले ने क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खोल दिए। रोजगार मेले में देश की 25 प्रतिष्ठित कंपनियों ने प्रतिभाग करते हुए बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया तथा योग्य उम्मीदवारों का चयन कर उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि  मांगेराम चैधरी, अध्यक्ष जिला पंचायत, विशिष्ट अतिथि अभय राणा,  शुभ कुलश्रेष्ठ, अनिल कुमार गौतम एवं संस्थान की निदेशक डॉ. अंजू वालिया द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कियागया। इस अवसर पर  मांगेराम चैधरी ने कहा कि आज के समय में शिक्षा के साथ रोजगार सबसे बड़ी आवश्यकता है। इंद्रप्रस्थ कॉलेज द्वारा आयोजित यह रोजगार मेला युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं को अपने कौशल का प्रदर्शन करने तथा प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार प्राप्त करने का अवसर मिलता है। उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर  शुभ कुलश्रेष्ठ ने कहा कि इंद्रप्रस्थ संस्थान शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और रोजगार सृजन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज की युवा शक्ति भारत के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है तथा ऐसे रोजगार मेले विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और प्रतिष्ठित संस्थानों एवं कंपनियों में रोजगार प्राप्त करने का सशक्त अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि निरंतर सीखने, कौशल विकास और सकारात्मक सोच के माध्यम से वे अपने करियर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकते हैं।read more:https://worldtrustednews.in/intensive-campaign-under-mission-shakti-phase-5-0-in-ghazipur-anti-romeo-team-activated/साथ ही उन्होंने इंद्रप्रस्थ संस्थान एवं सेवायोजन विभाग को इस सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।संस्थान की निदेशक डॉ. अंजू वालिया ने कहा कि इंद्रप्रस्थ संस्थान विद्यार्थियों को केवल शैक्षणिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल विकास और रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि संस्थान समय-समय पर रोजगारोन्मुखी कार्यक्रमों, प्रशिक्षण कार्यशालाओं एवं प्लेसमेंट गतिविधियों का आयोजन करता रहता है, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर करियर अवसर प्राप्त हो सकें।रोजगार मेले में भाग लेने वाली कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर उनकी योग्यता, व्यक्तित्व एवं तकनीकी दक्षता का मूल्यांकन किया। चयनित विद्यार्थियों को मौके पर ही नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। नियुक्ति पत्र प्राप्त कर विद्यार्थियों में विशेष उत्साह एवं प्रसन्नता देखने को मिली।कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों से आए छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। पूरे परिसर में उत्साह, ऊर्जा और सकारात्मक माहौल देखने को मिला। रोजगार मेले ने न केवल युवाओं को रोजगार प्राप्त करने का अवसर प्रदान किया, बल्कि उद्योग जगत और शिक्षा जगत के बीच मजबूत समन्वय स्थापित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के सफल आयोजन में संस्थान के समस्त शिक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा। अंत में अतिथियों ने संस्थान की इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे रोजगारपरक आयोजनों के निरंतर आयोजन की अपेक्षा व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *