ई-रजिस्ट्री के विरोध में तीसरे दिन भी ठप रहा कामकाज, सरकार को लाखों के राजस्व का नुकसान

नकुड़ (सहारनपुर)। पेपरलेस ई-रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में नकुड़ तहसील में मंगलवार को लगातार तीसरे दिन भी रजिस्ट्री का कार्य पूरी तरह ठप रहा। दस्तावेज लेखक संघ के आह्वान पर अधिवक्ता, दस्तावेज लेखक, टंकणकर्ता और मुंशी पेन डाउन हड़ताल पर रहे, जिससे रजिस्ट्री कराने पहुंचे लोगों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा। दस्तावेज लेखक संघ के पदाधिकारियों रणधीर सिंह और विमल शर्मा ने कहा कि जब तक पेपरलेस ई-रजिस्ट्री संबंधी शासनादेश वापस नहीं लिया जाता, तब तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।read more:https://pahaltoday.com/school-chalo-campaign-increased-awareness/ उन्होंने कहा कि लगातार तीन दिनों से रजिस्ट्री कार्य बंद रहने के कारण सरकार को लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान उठाना पड़ा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शासन ने शीघ्र निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा तथा आवश्यकता पड़ने पर सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान श्रवण त्यागी, सुशील वत्स, रमन सैनी, सचिन जैन, देवेंद्र कुमार, मोहन शर्मा, रविकरण गांधी सहित अन्य अधिवक्ताओं और दस्तावेज लेखकों ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सरकार जल्द ही इस आदेश पर पुनर्विचार करेगी। यदि ऐसा नहीं हुआ तो प्रदेशव्यापी आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। हड़ताल के चलते तहसील परिसर में दिनभर रजिस्ट्री संबंधी कार्य पूरी तरह प्रभावित रहे और आम नागरिकों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *