सीएमओ ने सीएचसी म्योरपुर का किया औचक निरीक्षण

सोनभद्र। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश मिश्रा ने रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) म्योरपुर का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई, दवा उपलब्धता, मरीजों को मिल रही सुविधाओं तथा चिकित्सकीय व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।read more:https://pahaltoday.com/pm-modi-explained-the-importance-of-every-vote-and-said-that-everyone-should-use-their-vote/
निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने अस्पताल के वार्डों का भ्रमण कर भर्ती मरीजों से बातचीत की और उन्हें उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों से अस्पताल की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उन्होंने रविवार से शुरू हुए सघन पल्स पोलियो अभियान की प्रगति की भी समीक्षा की। पोलियो बूथों की व्यवस्थाओं और टीकाकरण की स्थिति की जानकारी लेते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम को निर्देश दिया कि पांच वर्ष तक का कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। उन्होंने घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को दवा पिलाने तथा अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने पर विशेष जोर दिया। निरीक्षण के समय सीएचसी अधीक्षक डॉ. पी.एन. सिंह, डॉ. संजीव बिंद, डॉ. धर्मराज मौर्य, फार्मासिस्ट वीरेंद्र कुमार, स्टाफ नर्स साधना मौर्य, प्रियंका शर्मा सहित स्वास्थ्य पर्यवेक्षक, एएनएम, आशा कार्यकर्ता एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *