समाधान दिवस में प्राप्त 20 शिकायतों का हुआ निस्तारण

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाले समाधान दिवस (संभव) के तहत सोमवार को नगर पालिका परिषद सोनभद्र सहित जिले के सभी नगर निकायों में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। नगर पालिका परिषद सोनभद्र में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद एवं अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार ने की।
जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न नगर निकायों में कुल 20 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें नगर पालिका परिषद सोनभद्र में 1, नगर पंचायत घोरावल में 1, चुर्क-घुर्मा में 2, चोपन में 5, ओबरा में 4, रेणुकूट में 1, पिपरी में 1, दुद्धी में 2, डाला बाजार में 1 तथा अनपरा में 2 शिकायतें दर्ज की गईं।read more:https://pahaltoday.com/bangladesh-foreign-minister-who-met-jaishankar-said-send-sheikh-hasina-back/ प्राप्त शिकायतें मुख्य रूप से साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति, मार्ग प्रकाश एवं नागरिक सुविधाओं से संबंधित थीं। अधिकारियों ने बताया कि सभी शिकायतों का मौके पर ही त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया गया। अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार ने कहा कि आमजन की समस्याओं को सुनना और उनका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान करना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से प्रत्येक सोमवार को समाधान दिवस आयोजित कर शिकायतों के निस्तारण की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। इस अवसर पर नगर पालिका के सदस्यगण, अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *