गाजियाबाद के ब्लॉक भोजपुर स्थित ग्राम खंजरपुर में पूर्व ब्लॉक प्रमुख विपिन कुमार चौधरी द्वारा एक जन चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें गांव के बुजुर्गों,किसानों, युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।जन चौपाल के दौरान ग्रामीणों से आत्मीय संवाद स्थापित करते हुए क्षेत्र के विकास,शिक्षा,किसानों की समस्याओं,युवाओं के रोजगार तथा जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।read more:https://pahaltoday.com/voluntary-childlessness-the-need-of-the-hour/जन चौपाल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व ब्लॉक प्रमुख विपिन कुमार चौधरी ने कहा कि जनता का स्नेह,विश्वास और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि का दायित्व केवल चुनाव तक सीमित नहीं होता,बल्कि हर सुख-दुख में जनता के साथ खड़ा रहना उसकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।इस अवसर पर पूर्व विधायक राजपाल सिंह ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास और जनसेवा के कार्य जनसहयोग से ही आगे बढ़ते हैं।उन्होंने समाज में आपसी भाईचारे,एकता और निरंतर जनसेवा के महत्व पर बल देते हुए सभी से क्षेत्र के विकास में सक्रिय सहयोग की अपील की।कार्यक्रम में उमेद पाल सिंह, लोकेन्द्र सिंह,योगी,पूर्व प्रधान राजकुमार,प्रधान सुभोध, सुन्दरपाल नेताजी,हरिराज चेयरमैन,मनोज,सुशील,अनिल कुमार,अजीत सिंह सहित ग्राम के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।जन चौपाल में सैकड़ों ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही तथा सभी ने क्षेत्र के विकास एवं जनहित से जुड़े विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए।