गाजियाबाद के मोदीनगर में शिक्षा के मंदिर में मानवता की मिसाल पेश करते हुए लायंस क्लब मोदीनगर टाउनशिप द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर में पढ़ने वाले निम्न आय वर्ग के 41बच्चों को निःशुल्क यूनिफॉर्म वितरित की।नई ड्रेस पाकर बच्चों के चेहरों पर आई खुशी।यह संस्था निरंतर विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में आवश्यकता वाले बच्चों के लिए विभिन्न सुविधाये प्रदान करती रही है।विद्यालय परिसर में आयोजित एक सादे समारोह में संस्था के पदाधिकारियों ने सभी 41छात्र-छात्राओं को नई यूनिफॉर्म भेंट की।यूनिफॉर्म पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि कई अभिभावक आर्थिक तंगी के कारण बच्चों की यूनिफॉर्म नहीं खरीद पाते थे।संस्था की इस मदद से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे बिना किसी हीनभावना के पढ़ाई कर सकेंगे।”read more:https://pahaltoday.com/us-iran-ceasefire-a-positive-step/इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष सतीश नेहरा ने बताया कि उनका उद्देश्य है कि”कोई भी बच्चा संसाधनों के अभाव में शिक्षा से वंचित न रहे।यूनिफॉर्म सिर्फ कपड़ा नहीं,बल्कि बराबरी और अनुशासन का प्रतीक है। उन्होंने आगे भी विद्यालय को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य ने संस्था के सदस्यों का आभार व्यक्त किया इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष सतीश नेहरा के साथ कोषाध्यक्ष आशु अग्रवाल दिनेश गुप्ता पंकज ग्रोवर आदि मौजूद रहे।