तहबरपुुुुर। उत्तर प्रदेशीय प्रारंभिक शिक्षक समिति ब्लाक ईकाई तहबरपुर ने सामान्य भविष्य निधि खाता धारकों के लेखा पर्ची के वितरण के संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा । सामान्य भविष्य निधि लेखा पर्ची परिषदीय शिक्षकों के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण वित्तीय दस्तावेज है।इस पर्ची से शिक्षकों कर्मचारियों के प्रारंभिक शेष, मासिक अंशदान, सरकारी व्याज ,निकासी अग्रिम तथा अंतिम विवरण प्राप्त होते हैं। किन्तु शिक्षा क्षेत्र – तहबरपुर में आज तक वित्तीय वर्ष 2025-26 की लेखा वितरण पर्ची का वितरण नहीं किया गया है। जिससे शिक्षकों में आक्रोश है। उत्तर प्रदेशीय प्रारंभिक शिक्षक समिति ब्लाक ईकाई तहबरपुुुुर के अध्यक्ष सूबेदार यादव के नेतृत्व में शिक्षकों ने खंड शिक्षा अधिकारी तहबरपुुुुर व्यास देव को ज्ञापन सौंपकर मांग किया कि दो सप्ताह के भीतर लेखा पर्ची का वितरण सुनिश्चित किया जाए।read more:https://pahaltoday.com/retired-teachers-and-shikshamitras-honored-at-baragaon-brc/शिक्षक समिति के अध्यक्ष सुबेदार यादव ने कहा कि अन्यथा की स्थिति में संगठन शिक्षक हित में धरना – प्रदर्शन के लिए बाध्य होगी। जिसका समस्त उत्तरदायित्व खंड शिक्षा अधिकारी का होगा। जिला उपाध्यक्ष उदय प्रताप राय ने कहा कि जनवरी – 2026 में तत्कालीन लेखाधिकारी विश्वनाथ राम ने प्रतीक रुप में सभी ब्लाकों के कुछ लोगों को लेखा पर्ची का वितरण किया था किन्तु यह अत्यंत दुखद है कि लगभग छह महीना बीत जाने के बाद भी खंड शिक्षा अधिकारी, तहबरपुर की लापरवाही से लेखा पर्ची का वितरण नहीं किया गया है। उन्होंने ने कहा कि खंड शिक्षा अधिकारी को प्रकरण में रुचि लेते हुए अतिशीघ्र लेखा पर्ची का वितरण सभी शिक्षकों शिक्षिकाओं को कर देना चाहिए। ज्ञापन देने वालों में , उदय प्रताप राय , विजय यादव तथा नन्द किशोर सिंह यादव आदि शिक्षक मौजूद रहे। फोटो