गोरखपुर। समाजवादी पार्टी व्यापार सभा गोरखपुर द्वारा सोमवार को बेतियाहाता स्थित जनपद कैंप कार्यालय में दानवीर एवं राष्ट्रभक्त भामाशाह की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई तथा उनके त्याग, राष्ट्रसेवा और दानवीरता को याद किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी एवं प्रदेश सचिव राहुल गुप्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन बड़हलगंज सूरज जायसवाल ने की।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भामाशाह केवल एक दानवीर ही नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, त्याग और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रतीक थे। हल्दीघाटी युद्ध के बाद विपरीत परिस्थितियों में उन्होंने अपना संपूर्ण धन महाराणा प्रताप को समर्पित कर मेवाड़ की स्वतंत्रता के संघर्ष को नई शक्ति प्रदान की। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए।read more:https://pahaltoday.com/city-international-school-inaugurated-in-devan/सूरज जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि भामाशाह का जीवन हमें सिखाता है कि धन से बड़ा धर्म और राष्ट्र होता है। सच्चा व्यापारी वही है जो अपनी कमाई का एक हिस्सा समाज की सेवा में लगाए तथा संकट के समय राष्ट्रहित में आगे आए। उन्होंने उपस्थित लोगों से भामाशाह के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।कार्यक्रम में लोकगायक हरिकेश यादव एवं अन्य कलाकारों ने भामाशाह के जीवन एवं उनके त्याग पर आधारित गीत प्रस्तुत किए, जिन्हें उपस्थित लोगों ने सराहा।इस अवसर पर मिर्जा कादिर बेग, अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष एफिउल्लाह सलमानी, जिला महासचिव रामनाथ यादव, महानगर अध्यक्ष राहुल अग्रहरि, महासचिव अखिलेश गुप्ता, कार्यालय प्रभारी मैना खां, वृजनाथ मौर्य सहित व्यापार सभा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन भामाशाह के आदर्शों पर चलने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ