सहारनपुर। भारतीय मजदूर संघ की विभागीय बैठक का आयोजन आइआईटी रुड़की कैम्पस में किया गया, जिसमें सहारनपुर, शामली एवं मुजफ्फरनगर जनपदों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। बैठक में तीनों जिलों के श्रमिकों की विभिन्न समस्याओं, उनके समाधान तथा संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक का नेतृत्व भारतीय मजदूर संघ उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री रामनिवास, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एम.पी. सिंह तथा प्रदेश मंत्री नवीन कुमार ने किया। इस दौरान श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा, सामाजिक सुरक्षा, श्रम कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने तथा संगठन की कार्यप्रणाली को मजबूत बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ हमेशा से श्रमिक हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहा है।read more:https://worldtrustednews.in/intensive-campaign-under-mission-shakti-phase-5-0-in-ghazipur-anti-romeo-team-activated/बदलते औद्योगिक एवं आर्थिक परिवेश में श्रमिकों के सामने नई चुनौतियां उभर रही हैं, जिनका समाधान संगठनात्मक एकजुटता और प्रभावी संवाद के माध्यम से ही संभव है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक श्रमिक तक संगठन की पहुंच बढ़ाने तथा उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाने का आह्वान किया। बैठक का समापन श्रमिक एकता, संगठन सुदृढ़ीकरण एवं श्रमिक कल्याण के संकल्प के साथ हुआ। उपस्थित पदाधिकारियों ने श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर सक्रिय रहने का संकल्प लिया। इस मौके पर राजकुमार धीमान, वीरेन्द कुमार,राकेश वत्स, रण कुमार, रोहित तोमर, अरविन्द खटाना,संदीप कुमार, धन प्रकाश आदि मौजूद रहे।