कानपुर देहात भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के बिल्हापुर गांव के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक विद्यालय में रविवार, 28 जून 2026 को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान चलाया गया। इस दौरान 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपने बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ पर ले जाकर दवा पिलाने की अपील की है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का मानना है। भारत भले ही पोलियो मुक्त देश घोषित हो चुका है, लेकिन विश्व के कुछ हिस्सों में अभी भी पोलियो के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए हर बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाना आवश्यक है।read more:https://pahaltoday.com/raja-singh-gave-five-tips-to-the-forest-dwellers-to-face-the-challenges/यह अभियान कानपुर देहात के सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों, आंगनबाड़ी केंद्रों और निर्धारित पोलियो बूथों पर आयोजित किया गया है। इन सभी स्थानों पर बच्चों को निःशुल्क पोलियो की दवा उपलब्ध कराई गई हैं। अभियान की सफलता सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।स्वास्थ्य विभाग ने सभी अभिभावकों से आग्रह किया है कि वे सुनिश्चित करें कि 0 से 5 वर्ष तक का कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। सभी माता-पिता अपने बच्चों को बूथ तक लाकर पोलियो मुक्त भारत अभियान को मजबूत बनाने में सहयोग प्रदान करें।