क्षेत्रीय वन अधिकारी कार्यालय में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

बहराइच l कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित क्षेत्रीय वन अधिकारी (RFO) कार्यालय में अचानक लगी भीषण आग से भारी नुकसान हो गया। आग लगने की इस घटना में कार्यालय में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया।read more:https://pahaltoday.com/khalsa-srcc-and-ramjas-college-win-in-pspb-baba-deep-singh-basketball/
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। देखते ही देखते आग ने पूरे कार्यालय को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वहां रखा कीमती उपकरण और जरूरी दस्तावेज नष्ट हो गए।आग की चपेट में आकर करीब 13 लाख रुपये का ड्रोन कैमरा जलकर राख हो गया। इसके अलावा लाखों रुपये के CCTV कैमरे और ट्रैपिंग कैमरे भी पूरी तरह नष्ट हो गए। कार्यालय में रखे कंप्यूटर सेट, महत्वपूर्ण फाइलें, फर्नीचर और एसी भी आग में जल गए।इतना ही नहीं, वन विभाग द्वारा तस्करों से बरामद किए गए मोर पंख भी इस आग में नष्ट हो गए, जिससे विभाग को अतिरिक्त क्षति उठानी पड़ी।घटना में कुल मिलाकर करीब 20 लाख रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।सूचना मिलते ही संबंधित विभाग और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *