गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बरेसर पुलिस ने ईंट-भट्ठे से ट्रैक्टर कब्जाने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को संबंधित मुकदमे में गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।read more:https://pahaltoday.com/shailendra-kumar-dwivedi-a-pharmacist-posted-at-the-community-health-center-visheshwarganj-became-the-district-president-of-the-health-department/पुलिस के अनुसार थाना बरेसर पर दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 133/2026, धारा 303(2) एवं 317(2) बीएनएस के तहत उपनिरीक्षक मोहम्मद रुस्तम खां ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए 27 जून को मुकदमा वादी के ईंट-भट्ठे पर पहुंचकर कब्जे में लिए गए महिंद्रा ट्रैक्टर के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में जीतन वनवासी पुत्र सोमारू वनवासी निवासी रेंगा, तिलेश्वर पुत्र मुन्ना निवासी भोपतपुर तथा पंजाबी पुत्र रामकृत वनवासी निवासी सेमऊर, थाना बरेसर, जनपद गाजीपुर शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपियों के विरुद्ध इसी प्रकरण में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक मोहम्मद रुस्तम खां ने अपनी पुलिस टीम के साथ अंजाम दिया।