भदोही। मोहर्रम के यौम-ए-आशूरा के दिन कोतवाली और कस्बा की चौकी पुलिस काफी मुस्तैद दिखी। प्रभारी निरीक्षक शैलेश कुमार राय व उनके हमराही शाहरुख खान की वर्दी पसीने से भीग गए थे। वहीं कस्बा चौकी प्रभारी भरत भूषण सिंह हमराही जावेद अहमद, दीपक यादव, पंकज कुमार आदि भी पसीने से लथपथ हो गए थे। उनकी मेहनत का ही नतीजा रहा कि इस बार का ताजिया जुलूस बड़े ही तेजी के साथ या हुसैन-या हुसैन’ की सदाए बुलंद करते हुए कर्बला की जानिब कूच कर गया। पहले बड़ी ताजिया का जुलूस देर शाम लगभग 8 बजे तक नगर के गोरियाना स्थित आरिफ सिद्दीकी वाले मैदान में पहुंचती थी। वहीं मलिकाना मोहल्ला में रोजा इफ्तार किया जाता था। लेकिन कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक शैलेश कुमार राय व कस्बा चौकी के प्रभारी भरत भूषण सिंह के प्रयास से इस बार बड़ी ताजिया का जुलूस गोरियाना स्थित आरिफ सिद्दीकी के मैदान में शाम साढ़े 6 बजे से पहले पहुंच गया था।read more:https://pahaltoday.com/cji-told-why-he-brought-a-mobile-phone-to-the-courtroom-for-the-first-time-in-his-life/ जहां पर रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। मगरिब की अजान का वहां पर इंतजार किया गया। मगरिब की अजान के बाद रोजेदारों ने रोजा खोला और मगरिब की नमाज अदा की गई। उसके बाद ताजिया का जुलूस कर्बला की जानिब कूच कर गया। ताजिया का जुलूस बहुत पहले गोरियाना मैदान के पास पहुंचने के बाद लोगों ने इसके लिए कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक शैलेश कुमार राय व कस्बा चौकी प्रभारी भरत भूषण सिंह सहित उनके हमराहियों के कार्यों की प्रसंशा की। ऐसे में लोगों ने कहा कि दोनों ही अधिकारियों के प्रयास से यह संभव हो सका। भदोही के इतिहास में यह पहला मौका रहा जो समय से पहले गोरियाना स्थित आरिफ सिद्दीकी के मैदान में ताजिया जुलूस पहुंचा। प्रभारी निरीक्षक शैलेश कुमार राय व कस्बा चौकी इंचार्ज भरत भूषण सहित हमराहियों की चारो तरफ भूरी-भूरी प्रशंसा हो रही है। लोगो ने कहा हमारे बच्चे और घर की महिलाएं कोतवाल भदोही व कस्बा चौकी इंचार्ज को खूब दुआएं दे रही हैं।