पुलिस मुठभेड़ में लूट का वांछित बदमाश गिरफ्तार, तमंचा व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद

सहारनपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने लूट के एक मामले में फरार चल रहे वांछित बदमाश को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त यामाहा मोटरसाइकिल, एक अवैध .315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार 21 जनवरी 2026 को आईटीसी लोडिंग गेट के पास हिमांशु यादव से दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल फोन लूट लिया था। इस संबंध में थाना सदर बाजार में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छिदवाना कट दिल्ली रोड पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यामाहा मोटरसाइकिल पर सवार एक संदिग्ध युवक को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वह भाग निकला। पीछा करने पर न्यू आवास विकास तिराहे के पास उसकी बाइक फिसल गई। इसके बाद आरोपी ने झाड़ियों की आड़ लेकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।read more:https://pahaltoday.com/pm-modi-explained-the-importance-of-every-vote-and-said-that-everyone-should-use-their-vote/गिरफ्तार आरोपी की पहचान शाह नजर उर्फ भोलू उर्फ शोएब पुत्र शेर मोहम्मद निवासी सराय हिसामुद्दीन शाह नूरजी, थाना कुतुबशेर के रूप में हुई। पूछताछ में पता चला कि वह सदर बाजार थाना क्षेत्र में दर्ज लूट के मुकदमे में वांछित चल रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया। आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम सहित अन्य धाराओं में नया मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध लूट, अवैध हथियार और अन्य आपराधिक मामलों के कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने गिरफ्तारी करने वाली टीम की सराहना करते हुए कहा कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *