बागपत।अयोध्या में श्रीराम मंदिर में दान और चढ़ावा चोरी के मामले में निष्पक्ष जांच करने और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस दौरान राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। read more:https://pahaltoday.com/13479-rupees-refunded-to-the-account-of-the-victim-of-cyber-fraud/
जिलाध्यक्ष लव कश्यप के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। अयोध्या में श्रीराम मंदिर के दान और चढ़ावे की चोरी को लेकर प्रदर्शन किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि श्रीराम मंदिर में चढावे की चोरी से हर व्यक्ति की आस्था को ठेस पहुंची है। सरकार द्वारा गठित एसआईटी द्वारा अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की। इससे एसआईटी की निष्पक्षता पर प्रश्न चिन्ह लग रहा है। राज्यपाल से मांग करते है कि उत्तर प्रदेश सरकार को एसआईटी द्वारा निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई करने हेतू आदेशित किया जाए। इस दौरान रणधीर सिंह, ब्रजपाल, विपिन कुमार, दीनमोहम्मद, सचिन शर्मा, राजेंद्र कुमार चौहान, पवन कुमार आदि मौजूद रहे।