बागपत। भारतीय किसान यूनियन तोमर गुट ने कलक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपकर तीन वर्षीय बच्ची के साथ दुर्ष्कम के आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने बताया कि उक्त प्रकरण की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराई जाए तथा दोषी को जल्द से जल्द कठोर कानूनी दंड दिया जाए। पीड़ित परिवार को पर्याप्त पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि उन पर किसी का दबाव न रहे। मामले की निष्पक्ष पारदर्शी एवं समयबद्ध विवेचना सुनिश्चित कर शीघ्र आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया जाए।read more:https://pahaltoday.com/census-of-india-will-be-digital-in-2027-in-bhadohi/ इस दौरान संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।