शाम को कांग्रेस मुख्यालय में दिवंगत आत्मा को दी श्रद्धांजिल

लखनऊ। लखनऊ के पुरनिया, अलीगंज स्थित एक कोचिंग सेन्टर में हुए हृदयविदारक भीषण अग्निकांड में 15 मासूम छात्रों की जिंदा जलकर हुई दर्दनाक मृत्यु एवं कई छात्रों के गंभीर रूप से घायल होने की घटना पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय-पूर्व मंत्री आज दोपहर मेडिकल कालेज पहुंकर उनका हालचाल जाना, उनके परिजनों से मिलकर सांत्वना दी और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।तत्पश्चात सायं भीषण अग्निकांड में छात्रों के असामयिक दुःखद निधन पर उनकी आत्मा की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना हेतु के लिये प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय नेहरू भवन 10 मॉल एवेन्यू, लखनऊ पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय , पूर्व मंत्री की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गयी। इस मौके पर दो मिनट मौनकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि शासन और प्रशासन की अर्कमण्यता और उदासीनता के चलते यह दुःखद घटना हुई है। छोटे-छोटे 20 से 21 साल के 15 बच्चों की दुःखद मृत्यु हुई है।read more:https://pahaltoday.com/star-hospital-is-proving-to-be-a-boon-for-poor-and-helpless-patients/यह हृदय को विचलित करने वाली घटना है। सरकार को इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए तत्काल सख्त कदम उठाना चाहिए।श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय पूर्व मंत्री के अलावा सांसद राकेश राठौर, प्रेा0 विनोद चन्द्रा, सुरेन्द्र यादव, रूद्रदमन सिंह बबलू, अमित श्रीवास्तव त्यागी, द्विजेन्द्र त्रिपाठी, प्रमोद सिंह, अनामिका यादव, शुचि विश्वास सहित सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेसजनों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *