मणिपुर में 6 नगा नागरिकों एवं पादरियों की हत्या अत्यंत निंदनीय :मोहम्मद अरशद खान

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, पूर्व विधायक जौनपुर सदर एवं भारत किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद अरशद खान ने मणिपुर में लंबे समय से जारी हिंसा पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य में लगभग दो वर्षों से चल रही हिंसा, हत्याएं और जातीय संघर्ष देश की एकता और मानवता के लिए गंभीर चुनौती बन चुके हैं।उन्होंने हाल ही में मणिपुर में अपहृत 6 नगा नागरिकों की निर्मम हत्या की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि मृतकों में दो ईसाई पादरी भी शामिल बताए जा रहे हैं। यह घटना अत्यंत दुखद, अमानवीय और सभ्य समाज के लिए शर्मनाक है। अपहरण के लगभग एक माह बाद इन लोगों के शव बरामद किए गए, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।मोहम्मद अरशद खान ने कहा कि हम सभी मृतकों को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं तथा उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। किसी भी समुदाय, धर्म या जाति के निर्दोष लोगों की हत्या मानवता के विरुद्ध अपराध है और इसकी निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कर दोषियों को कठोरतम दंड दिया जाना चाहिए।उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि मणिपुर में शांति एवं कानून व्यवस्था बहाल करने के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाए जाएं। यदि केंद्र सरकार मणिपुर में हिंसा रोकने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में स्वयं को असफल मानती है, तो उसे अपनी जिम्मेदारी स्वीकार करनी चाहिए। देश के किसी भी राज्य में नागरिकों का जीवन और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।read more:https://pahaltoday.com/khalsa-srcc-and-ramjas-college-win-in-pspb-baba-deep-singh-basketball/उन्होंने कहा कि मणिपुर की जनता शांति, सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन की हकदार है। केंद्र और राज्य की सभी एजेंसियों को मिलकर हिंसा की जड़ तक पहुंचना होगा तथा स्थायी समाधान निकालना होगा ताकि भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा उनके परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *