मुरादनगर। रेलवे रोड क्षेत्र में सोमवार को डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी के नेतृत्व में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के दौरान सड़क किनारे दुकान लगाने वाले दुकानदारों, ठेली-पटरी संचालकों और व्यापारियों को चेतावनी दी गई कि वे शाम तक स्वयं अपना अतिक्रमण हटा लें तथा अपनी दुकानों को निर्धारित सीमा के भीतर संचालित करें।
डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि सड़क पर सामान फैलाकर या ठेली लगाकर यातायात बाधित करना किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने व्यापारियों से सार्वजनिक मार्गों को अतिक्रमण मुक्त रखने और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।read more:https://pahaltoday.com/gujarat-prepares-for-centenary-commonwealth-games-donald-rukare-leads-team-to-visit/अधिकारियों ने बताया कि रेलवे रोड पर लगातार लगने वाले जाम और आमजन को होने वाली परेशानी को देखते हुए यह अभियान चलाया गया है। पुलिस टीम ने दुकानदारों और ठेली संचालकों को सड़क से पीछे हटकर कारोबार करने के निर्देश दिए।प्रशासन ने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय के बाद भी यदि अतिक्रमण पाया गया तो संबंधित लोगों का सामान जब्त किया जाएगा और नियमानुसार कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।अभियान के दौरान कई व्यापारियों और ठेली-पटरी संचालकों ने मौके पर ही अपना सामान पीछे हटाना शुरू कर दिया। प्रशासन का कहना है कि शहर को जाम मुक्त और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से भविष्य में भी इस प्रकार के अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे।