मोदीनगर की प्रसिद्ध रेडियोलॉजिस्ट डॉ प्राची सिंघल को विशाखापत्तनम में राष्ट्रीय स्तर पर व्याख्यान देने हेतु मिला निमंत्रण

गाजियाबाद। मोदीनगर की प्रसिद्ध रेडियोलॉजिस्ट डॉ प्राची सिंगल अवस्थी कोआइरिया(iria)एसोसिएशन द्वारा (सीसीफआरजी)(ccfrg)में व्याख्यान देने के लिए आमंत्रित किया गया है।डॉक्टर प्राची सिंगल पहले भी इस तरह के अधिवेशन में अध्यापक के तौर पर दे चुकी है अपने व्याख्यान।सोमवार को डॉ प्राची सिंघल को मिले इस विशेष निमंत्रण के संबंध में उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय रेडियोलोजीएसोसिएशन (IRIA)द्वारा देश के विभिन्न राज्यों में CCFRG नामक एक सर्टिफिकेट कोर्स संचालित किया जाता है जो कि गर्भावस्था के दौरान किये जाने वाले अल्ट्रासाउंड के लिए एक एडवांस्ड सर्टिफिकेट कोर्स है। इसमें गर्भस्थ शिशु के क्रमशः शारीरिक विकास,उसमें होने वाली त्रुटियां और जेनेटिक/आनुवांशिक बीमारियों की जटिलता के संबंध में अध्ययन होता है।यह कोर्स अलग अलग राज्यों में संचालित होता है।डॉ प्राची सिंघल पिछले दो बार से उत्तर प्रदेश CCFRG में व्याख्यान देने एवं अध्यापक के रूप में भाग ले चुकी हैं ।इस बार उन्हें आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में आयोजित CCFRG में ३अलग अलग व्याख्यान देने हेतु आमंत्रित किया गया था।read more:https://pahaltoday.com/the-person-who-complained-about-the-kidney-issue-is-now-being-investigated-for-cyber-fraud/डॉ प्राची का कहना है कि इस प्रतिष्ठित कोर्स में अध्यापक के रूप में भाग लेना बहुत सम्मान और हर्ष का विषय है।उन्होंने कहा ऐसे अवसर न सिर्फ उन्हें अच्छा काम करने के लिए प्रेरित करते हैं बल्कि उनका ज्ञान भी परिष्कृत होता है।इस कोर्सेस में आए अन्य गणमान्य डॉक्टर्स के संपर्क से अल्ट्रासाउंड के क्षेत्र में हो रहे रिसर्च आदि का पता लग जाता है।इस कारणों से ऐसे आयोजनों में सम्मिलित होने का उत्साह बना रहता है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *