हापुड़। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी कविता मीना की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (CM-YUVA) योजना की जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त उद्योग ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि CM-YUVA योजना का उद्देश्य शिक्षित बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार हेतु 5 लाख रुपये तक का ब्याजमुक्त ऋण उपलब्ध कराकर उद्यमी बनाना है। योजना में 10% मार्जिन मनी अनुदान एवं 4 वर्ष तक ब्याज सब्सिडी का प्रावधान है।read more:https://pahaltoday.com/man-dies-in-road-accident-in-barhalganj/
जिलाधिकारी ने उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिए कि वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत आवेदन प्राप्त कर स्वीकृति सुनिश्चित करें। अब तक प्राप्त आवेदन, स्वीकृत, वितरित की समीक्षा की गई। लंबित आवेदनों का निस्तारण 7 दिन में करने को लेकर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए। बैठक में उपस्थित LDM एवं सभी बैंक शाखा प्रबंधकों को जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिए कि पात्र लाभार्थियों के आवेदन अनावश्यक रूप से लंबित न रखें। बिना वैध कारण के आवेदन निरस्त करने पर कार्रवाई होगी।