शेरकोट । तीन दिन पहले घर से बिना बताए गायब हुई महिला को उसके परिजनों तक पहुचाने में सोशल मीडिया ने अहम किरदार अदा किया। बता दें कि शनिवार की शाम बढ़ापुर थाना क्षेत्र निवासी एक महिला रविवार को शेरकोट में सन्दिग्ध अवस्था मे घूम रही थी।सूचना पर पुलिस उसे थाने ले गई।थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने बताया कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नही लग रही थी।वह लगातार रोये जा रही थी और अपना नाम पता भी नही बता रही थी।पुलिस द्वारा महिला की पहचान कराने और उसे उसके परिजनों तक सुरक्षित पहुचाने के प्रयास किये जा रहे थे।जिसके लिए सोशल मीडिया पर महिला का फोटो वायरल करने सहित क्षेत्र के लोगों से भी अपील की गई थी।read more:https://pahaltoday.com/if-you-go-to-visit-karnataka-then-definitely-taste-the-food-here-without-it-the-trip-is-incomplete/महिला के सम्बंध में कोई जानकारी मिलने पर महिला को वन स्टाफ सेंटर बिजनौर भेज दिया गया था।उधर गायब हुई महिला को ढूंढ रहे परिजनों के साथ महिला पुत्रियां लाजवंती व ललिता निवासी राजपुरा थाना बढ़ापुर सोशल मीडिया पर सूचना पढ़ कर शेरकोट थाने पहुँची और महिला को अपनी मां परमेश्वरी बताया।पुलिस ने महिला की पुत्रियों को वन स्टाफ सेंटर भेज दिया।बताया जाता है कि महिला के केवल चार पुत्रियां है।