मुख्यमंत्री योगी ने फिरोजाबाद को दी 658 करोड़ की 81 विकास परियोजनाओं की सौगात

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को टूण्डला तहसील के ग्राम पंचायत उसायनी में आयोजित भव्य समारोह में जनपद फिरोजाबाद को 658 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 81 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया तथा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लाभार्थियों को आवास की चाबियां सौंपी। साथ ही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, चेक एवं उपकरण वितरित किए।read more:https://pahaltoday.com/the-film-bolo-radhe-radhe-has-the-power-to-shake-our-soul-along-with-entertainment-ravi-bhatia/मुख्यमंत्री ने शिकोहाबाद विधानसभा क्षेत्र में 139 करोड़ रुपये की 19 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 67 करोड़ रुपये की 22 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। वहीं टूण्डला विधानसभा क्षेत्र में 94 करोड़ रुपये की 14 परियोजनाओं का लोकार्पण और 358 करोड़ रुपये की 26 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया।अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज माफिया, गुंडों और उपद्रवियों से मुक्त होकर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 15 करोड़ लोगों को निःशुल्क राशन, 10 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य सुरक्षा, 65 लाख गरीबों को आवास तथा 2 करोड़ परिवारों को निःशुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं।मुख्यमंत्री ने फिरोजाबाद के कांच उद्योग की सराहना करते हुए कहा कि यहां के कारीगरों और उद्यमियों ने अपने नवाचार और परिश्रम से वैश्विक बाजार में पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि फिरोजाबाद के उत्पाद अब “लोकल से ग्लोबल” की यात्रा तय कर रहे हैं और चीनी उत्पादों का सफल विकल्प बनकर उभरे हैं।उन्होंने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा स्थापना पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके योगदान को अविस्मरणीय बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून व्यवस्था में सुधार, ओडीओपी योजना और अयोध्या, काशी तथा मथुरा-वृंदावन के सांस्कृतिक विकास के कारण उत्तर प्रदेश विश्व स्तर पर आकर्षण का केंद्र बन रहा है। इस अवसर पर पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, सदर विधायक मनीष असीजा, टूण्डला विधायक प्रेमपाल धनगर, मेयर कामिनी राठौर, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *