प्रेम-प्रसंग के विवाद से शुरू हुआ मामला, शहर कोतवाली में युवती ने लगाई आग; थाना प्रभारी निलंबित

बिजनौर। शहर कोतवाली में रविवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवती ने कथित रूप से इंस्पेक्टर के कक्ष में ज्वलनशील पदार्थ डालकर खुद को आग के हवाले कर दिया। आग की लपटें उठते ही पूरे थाने में अफरा-तफरी मच गई। पुलिसकर्मियों ने तत्काल आग बुझाकर युवती को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार युवती लगभग 60 प्रतिशत तक झुलस गई है।read more:https://pahaltoday.com/the-book-vijay-purush-se-rashtraphari-rajnath-singh-will-be-released/घटना रात करीब पौने ग्यारह बजे की बताई जा रही है। प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार युवती अचानक इंस्पेक्टर कक्ष में पहुंची और देखते ही देखते खुद पर ज्वलनशील पदार्थ उड़ेल लिया। आग लगने के बाद वह चीखती हुई बाहर की ओर भागी, जिससे कमरे के पर्दों में भी आग लग गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाया और उसे अस्पताल भिजवाया।शादी का वादा, दुष्कर्म का मुकदमा और कानूनी विवाद पुलिस के अनुसार युवती का एक सैनिक से लंबे समय से परिचय था। दोनों के बीच विवाह की बात चल रही थी, लेकिन बाद में संबंधों में विवाद उत्पन्न हो गया। युवती ने सैनिक के विरुद्ध दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था।पुलिस का कहना है कि पहली जांच में पर्याप्त साक्ष्य न मिलने पर अंतिम रिपोर्ट न्यायालय में प्रस्तुत की गई थी। बाद में युवती की ओर से पुनः मुकदमा दर्ज कराया गया, जिसमें विवेचना पूरी कर आरोपपत्र दाखिल किया जा चुका है। इस बीच आरोपी सैनिक उच्च न्यायालय से गिरफ्तारी पर अंतरिम संरक्षण (स्टे) प्राप्त कर चुका है, जिसके कारण पुलिस तत्काल गिरफ्तारी नहीं कर सकी।दिन में भी पहुंची थी थाने  जानकारी के अनुसार युवती रविवार दोपहर अपनी मां के साथ भी शहर कोतवाली पहुंची थी और आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग कर रही थी। पुलिस अधिकारियों ने उसे कानूनी स्थिति समझाकर वापस भेज दिया था। देर रात वह दोबारा थाने पहुंची और कुछ देर बाद यह घटना हो गई।सीसीटीवी फुटेज में सामने आई अहम जानकारी पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने बताया कि थाने के सीसीटीवी फुटेज की जांच में एक महत्वपूर्ण तथ्य सामने आया है। प्रारंभिक जांच के अनुसार युवती के सौतेले पिता नरेश कुमार उसे ज्वलनशील पदार्थ से भरी बोतल उपलब्ध कराते हुए दिखाई दिए हैं। इस पहलू को भी जांच में शामिल किया गया है। थाना प्रभारी पर गिरी गाज घटना को गंभीर मानते हुए पुलिस अधीक्षक ने शहर कोतवाली के थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अमर सिंह राठौर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पूरे मामले की विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि सुरक्षा व्यवस्था में कहीं कोई चूक तो नहीं हुई। जांच जारी पुलिस का कहना है कि युवती का उपचार जारी है और उसके बयान सहित सभी उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुरूप विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *