ललितपुर- जैन मिलन आदिनाथ शाखा दिगंबर जैन बड़ा मंदिर द्वारा श्रुत पंचमी के शुभ अवसर पर प्रश्न मंच का आयोजन दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में आयोजित किया गया इसमें जैन मिलन के राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों ने सम्मलित होकर कार्यक्रम को शोभायमान किया ।read more:https://pahaltoday.com/co-gave-instructions-for-action-against-anarchists-and-drug-addicts/प्रश्न मंच प्रतियोगिता में शाखा के परम संरक्षक मंत सेठ सुनील कामरा का विशेष सहयोग रहा कार्यक्रम में सभी आयु वर्ग के धर्मियों ने सहभागिता की एवं सभी को शाखा के परम संरक्षक सुनील कामरा एवं जैन मिलन शाखा द्वारा पुरुष्कृत किया गया कार्यक्रम का सफल संचालन आनंद जैन प्रबंधक जी द्वारा किया गया कार्यक्रम में अतिवीर प्रभात जैन लागौन राष्ट्रीय संगठन मंत्री,अतिवीर महेंद्र जैन पंचम नगर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अतिवीर इ.नेमीचन्द्र जैन क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, अतिवीर सुरेश बाबू एडवोकेट राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री,वीर अजय बरया क्षेत्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतिवीर रमेश कुमार गदयाना कोषाध्यक्ष, शाखा अध्यक्ष वीर अरविन्द जैन LIC शाखा मंत्री वीर मनीष जैन कठरया, वीर आवेश जैन, वीर राजेंद्र मिठया, वीर अशोक जैन प्रेस, ने कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका में रहे साथ ही शाखा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में डॉ. दीपाली जैन एवं डॉ. दीपक जैन के सानिध्य में अर्हम योग शिविर के माध्यम से विद्यासागर सभागार भवन में योग कार्यक्रम किया डॉ. दीपाली जैन एवं डॉ. दीपक जैन ने अर्हम योग के माध्यम से शरीर और मन को एक साथ संतुलित करने के विषय पर चर्चा की अंत में शाखा के पदाधिकारियों ने सभी सहयोगियों और सहभागियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।