पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं का एसपी ने लिया जायजा, अर्दली रूम व रिकॉर्ड का किया निरीक्षण

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा द्वारा शुक्रवार को पुलिस लाइन गाजीपुर का निरीक्षण कर प्रशासनिक एवं कार्यालयी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। इस दौरान उन्होंने अर्दली रूम तथा साप्ताहिक रजिस्टर पेशी का बारीकी से निरीक्षण करते हुए अभिलेखों और रिकॉर्ड की जांच की। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कार्यालय में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता, पारदर्शिता और अनुशासन के साथ दायित्वों के निर्वहन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यालयी कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सभी अभिलेखों को अद्यतन एवं व्यवस्थित रखा जाए।read more:https://pahaltoday.com/voluntary-childlessness-the-need-of-the-hour/एसपी ने पुलिस कर्मियों को जनहित से जुड़े मामलों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष ध्यान देने की हिदायत देते हुए कार्यप्रणाली में दक्षता बनाए रखने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *