विराट रुद्र महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

सोनभद्र। कसारी रामगढ़ स्थित भिखारी बाबा आश्रम परिसर में आयोजित विराट रुद्र महायज्ञ के छठवें दिन बुधवार को श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। यज्ञ स्थल पर पूजन-अर्चन, रुद्राभिषेक, भागवत कथा, भजन संध्या एवं रासलीला के कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
कार्यक्रम के तहत शिव मंदिर में दूध से रुद्राभिषेक पूजन कराया गया। वृंदावन से आई बाल कथा वाचिका धानी शास्त्री ने श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराते हुए श्रद्धालुओं को भक्ति और धर्म का संदेश दिया। वहीं शाम को आयोजित भजन संध्या में वाराणसी से आए राष्ट्रीय बाल कलाकार श्री राम कृष्ण, श्री राधा कृष्ण एवं श्री राधे कृष्ण ने भजन, गीत और गजल प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। वृंदावन से आए कलाकारों द्वारा प्रस्तुत रासलीला कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहा। रासलीला का आनंद लेने के लिए दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।read more:https://pahaltoday.com/barabanki-festival-will-be-inaugurated-from-april-10/पूरा आश्रम परिसर भक्ति रस में सराबोर नजर आया। आयोजक भिक्षुक भिखारी जंगली दास दीनबंधु रमाशंकर गिरी महाराज ने बताया कि प्रकृति संरक्षण के उद्देश्य से 251 प्रकार की जड़ी-बूटियों से निर्मित विशेष हवन सामग्री के माध्यम से प्रतिदिन आहुतियां दी जा रही हैं। उन्होंने बताया कि 12 जून को अयोध्या के महंत कमल नयन दास महाराज यज्ञ स्थल पर पहुंचेंगे तथा 13 जून को पूर्णाहुति के उपरांत आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में नवविवाहित कन्याओं को आशीर्वाद प्रदान करेंगे। महायज्ञ का संचालन आचार्य गोपालधर द्विवेदी, राजेश कुमार पाठक, हरिओम द्विवेदी एवं अमरेश तिवारी द्वारा कराया जा रहा है। रॉबर्ट्सगंज के मुख्य यजमान संजय अग्रवाल उर्फ श्याम जी अग्रवाल एवं चांदनी अग्रवाल सहित अन्य श्रद्धालुओं ने रुद्राभिषेक पूजन में सहभागिता की। यज्ञ स्थल पर श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर जयकारे लगाए, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय माहौल से गूंज उठा। वहीं प्रतिदिन आयोजित विशाल भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में दिनेश, उषा देवी, रूप गुप्ता, देवेंद्र कुमार, चिंता मौर्य, उर्मिला देवी, विमला देवी, दाऊदयाल, विजय सिंह, मनीष कुमार, शुभराम महाराज, परमानंद, रमेश कुमार, प्रहलाद, रामखेलावन, किरण मोदवाल, शशि देवी, मानवी, कालो देवी, हीरा सिंह, संगीता, मुन्ना बाबा, राजेश, केवलानंद महाराज सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *