सोनभद्र। किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा द्वारा संचालित पेड़ है तो प्राण है अभियान के तहत सुदूर वनवासी क्षेत्र सोमा ग्राम पंचायत में जन चैपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, वन संपदा संवर्धन, तेंदुआ सफारी और कृषि वानिकी विश्वविद्यालय की स्थापना सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई, लेकिन पेयजल संकट ग्रामीणों की प्रमुख समस्या बनकर सामने आया।read more:https://pahaltoday.com/city-international-school-inaugurated-in-devan/
जन चैपाल के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि जल जीवन मिशन और हर घर नल योजना के बावजूद उन्हें आज तक नियमित रूप से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों का कहना था कि वे पीने के पानी के लिए नालों और तालाबों के पानी को कपड़े से छानकर उपयोग करने को मजबूर हैं, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी बढ़ रही हैं। किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्रा ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के बाद मौके पर ही जिलाधिकारी और जल निगम के अधिकारियों से वार्ता कर स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद यदि वनवासी क्षेत्रों के लोग स्वच्छ पेयजल के लिए परेशान हैं तो यह गंभीर चिंता का विषय है। संदीप मिश्रा ने प्रशासन से सोमा ग्राम पंचायत के लोगों को शीघ्र पेयजल उपलब्ध कराने की मांग करते हुए कहा कि यदि जल्द प्रभावी व्यवस्था नहीं की गई तो किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा ग्रामीणों के साथ मिलकर कलेक्ट्रेट पर व्यापक जन आंदोलन करेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है और पेयजल जैसी बुनियादी समस्या का तत्काल समाधान होना चाहिए। कार्यक्रम में आकाश चैहान, शत्रुघ्न बिंद, विजय चैहान, बिंदु खरवार, मुखलाल चेरो, सुष्मिता धनगर, दिनेश चेरो, नागेंद्र धनगर, आकाश, राज, राधा, कन्हैया लाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।