रामसनेहीघाट-बाराबंकी। क्षेत्र के सिल्हौर गांव में मंगलवार सुबह एक युवक का शव गांव के बाहर पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, सिल्हौर गांव निवासी 20 वषÊय मंगलदीप मिश्रा पुत्र शेष राज का शव मंगलवार सुबह गांव के बाहर एक पेड़ से लटका हुआ पाया गया। सुबह खेतों की ओर गए ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी तो क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी।सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई करते हुए असंद्रा थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।read more:https://pahaltoday.com/teenage-girl-dies-in-road-accident-while-returning-from-police-exam-brother-critically-injured/ पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरने की कार्रवाई की।परिजनों के मुताबिक मंगलदीप बाहर रहकर नौकरी करता था। सोमवार शाम वह घर से नौकरी पर वापस जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन देर रात तक उसके संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली। मंगलवार सुबह उसका शव मिलने की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पिता शेष राज का इकलौता पुत्र था, जिससे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। घटना के बाद गांव में शोक और चर्चा का माहौल बना हुआ है।