सूरतगंज-बाराबंकी। ज्येष्ठ मास के छठे मंगलवार को तहसील फतेहपुर इलाके के बेलहरा नगर पंचायत में गंगा जमुनी तहजीब की अनूठी मिसाल देखने को मिली जहां बेलहरा नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि अयाज खान ने भव्य भंडारे का आयोजन किया। भंडारे में महावीर हनुमान के भक्ति की बयार बही, जिससे पूरा माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। सुबह की किरण फूटते ही क्षेत्र के सभी प्रतिष्ठित बजरंगबली मंदिरों में पूजा-अर्चना, विशेष श्रृंगार और दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने लगी और हर तरफ जय श्रीराम व जय बजरंगबली के जयकारे गूंजने लगे। इस पावन अवसर पर नगर पंचायत बेलहरा में श्रद्धाभाव के साथ हजारों भक्तों ने कतारबद्ध होकर पूड़ी-सब्जी और छोला-चावल का स्वादिष्ट प्रसाद ग्रहण किया।read more:https://pahaltoday.com/serving-the-needy-is-my-goal-sam-khan/उत्सव का यह उल्लास केवल नगर तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि पुरानी बाजार, मुख्य बाजार, घघसी, छेदा, बसारी और रंजीतपुर जैसे तमाम ग्रामीण इलाकों में भी बड़े स्तर पर सुंदरकांड व श्रीरामचरितमानस के संगीतमय पाठ आयोजित किए गए, जिससे फिजां में भक्ति रस घुल गया। जगह-जगह सजे पंडालों में चल रहे भजनों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया और देर शाम तक राहगीरों को रोक-कर श्रद्धापूर्वक प्रसाद वितरित किया जाता रहा। आस्था के इस महासंगम को सफल बनाने और व्यवस्था संभालने में सपा नगर अध्यक्ष विनय सिंह, राजेश यादव, इंद्रेश रावत, कल्लू सोनी, अनु सोनी तथा तेज सिंह समेत भारी संख्या में स्थानीय संभ्रांत नागरिक व गणमान्य लोग पूरी सक्रियता के साथ जुटे रहे।
बाॅक्स