भुइहारे बाबा में आयोजित हुआ भण्डारा

कोठी-बाराबंकी। सिद्धौर ब्लॉक क्षेत्र में हर वर्ष की भांति ज्येष्ठ माह के छठवें बड़े मंगलवार के अवसर पर कई स्थानों पर धार्मिक आयोजन किए गए। सुबह से ही भक्तों द्वारा हनुमान चालीसा, सुंदरकांड और श्रीरामचरितमानस का पाठ किया गया। इसके बाद हनुमान जी महाराज को भोग लगाकर विशाल भंडारे का शुभारंभ हुआ। जिसमें पूरी-सब्जी, शरबत और बूंदी का वितरण किया गया।इसी क्रम में ग्राम पंचायत अचकामऊ स्थित भुइहारे बाबा देवस्थान पर विशाल भंडारे का आयोजन हुआ इसमें पूर्व प्रधान व एडवोकेट समाजसेवी दुर्गा बक्श सिंह द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, वही मौके पर अखिलेश प्रताप सिंह, अजय प्रताप सिंह, राजा सिंह, देवपाल सिंह, शिवसागर सिंह, नूरापुर प्रधान विनोद सिंह, विजय बहादुर सिंह, दिलीप सिंह परमार, दुर्गा सिंह बुलेट, विधायक के छोटे भाई विमलेश कुमार रावत और प्रवेश कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने भक्तों को प्रसाद वितरित किया।read more:https://pahaltoday.com/providing-clean-drinking-water-to-citizens-is-the-responsibility-of-the-nagar-panchayat-ashutosh-tripathi/इसके अतिरिक्त, क्षेत्र के कोठी ,जरगावां, कादीपुर, असंद्रा, उस्मानपुर और मदारपुर बहादुर सिंह सहित कई अन्य स्थानों पर भी भंडारों का आयोजन किया गया। इन आयोजनों में क्षेत्रीय ब्लॉक प्रमुख सिद्धौर आरती रावत और कोठी मंडल अध्यक्ष रामतीरथ वर्मा,नि, मंडल अध्यक्ष प्रधान कमल सिंह पटेल जैसे कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए सभी भंडारा स्थलों पर धार्मिक गीतों से वातावरण भक्तिमय बना रहा और लोगों ने भगवान के जयकारे लगाए। ये धार्मिक आयोजन मंगलवार सुबह से ही क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में जारी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *