बाराबंकी। बाराबंकी वन विभाग के प्रभागीय वनाधिकारी आकाश दीप बधावन के कुशल नेतृत्व में वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत रामनगर रेंज की टीम ने एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। वन विभाग ने एक व्यक्ति को जीवित अजगर के साथ पकड़कर उसके विरुद्ध वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर थाना रामनगर क्षेत्र के ग्राम भगौतीपुर में एक व्यक्ति के पास अजगर देखा गया है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए रामनगर रेंज की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को एक अदद जीवित अजगर के साथ पकड़ लिया।पूछताछ के दौरान पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम राजू पुत्र खेला निवासी भितरकनिका जाजपुर उड़ीसा बताया वन विभाग की टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर विभागीय अभिरक्षा में रखा तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई की वन विभाग द्वारा आरोपी के विरुद्ध वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की धारा 9, 39, 48ए एवं 51 के अंतर्गत वन अपराध संख्या 21/2026-27 पंजीकृत किया गया है।read more:https://pahaltoday.com/cm-vijay-gave-a-big-political-message-by-giving-two-rajya-sabha-seats-to-congress/ इसके बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा गया वन अधिकारियों ने बताया कि अजगर भारतीय वन्यजीव संरक्षण कानून के अंतर्गत संरक्षित प्रजाति है। किसी भी वन्य जीव का अवैध रूप से शिकार, पकड़ना, रखना, परिवहन करना अथवा व्यापार करना दंडनीय अपराध है। वन विभाग लगातार ऐसे मामलों पर निगरानी बनाए हुए है तथा वन्यजीव तस्करी एवं अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई टीम में उप क्षेत्रीय वन अधिकारी मनोज कुमार यादव,वन दरोगा सचिन पटेल, रमन तिवारी वन रक्षक, रामानन्द, न्यूनतम वेतन कर्मचारीवन विभाग के अधिकारियों ने आमजन ग्रामीणों को अपील की है कि यदि कहीं वन्य जीवों के अवैध शिकार, तस्करी या संरक्षण से संबंधित कोई संदिग्ध गतिविधि व्यक्ति दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल वन विभाग व पुलिस को दें, ताकि वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। वही वन दरोगा सचिन पटेल ने बताया की वनजीव की सुरक्षा करना हमारा परम कर्तव्य है और लोगों से यही कहना है की कोई भी वन जीव को पकड़ने आए तो तत्काल सूचना दें।