रामसनेहीघाट-बाराबंकी।विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सनौली के मजरे गडरियन पुरवा स्थित प्राचीन मंदिर परिसर में रविवार सुबह वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया।इस मौके पर बोलते हुए प्रदेश के राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि स्वच्छ वातावरण न केवल हमारे स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के लिए आवश्यक है। बल्कि हमारी संस्कृति, आस्था एवं सामाजिक जिम्मेदारी का भी प्रतीक है। उन्होंने नागरिकों से अपने आस पास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने तथा स्वच्छता को जनआन्दोलन बनाने का आहवान किया। श्रीशर्मा के साथ में ब्लॉक प्रमुख चंद्रशेखर वर्मा, बीडीओ शिवजीत, मंडल अध्यक्ष नीरज सिंह व प्रधान आशीष मिश्रा के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामीणों ने श्रमदान कर मंदिर प्रांगण, प्रवेश द्वार व आसपास के क्षेत्र की सफाई की। अभियान की शुरुआत सुबह 8 बजे झाड़ू लगाकर और सूखे कूड़े को एकत्र कर हुई। मंदिर परिसर में फैली पन्नी, फूल-माला के अवशेष व सूखी पत्तियों को हटाया गया। नालियों की सफाई कर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया। ग्रामीणों ने स्वेच्छा से हाथों में तसला, फावड़ा व झाड़ू लेकर सहभागिता की। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छ वातावरण केवल स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए ही आवश्यक नहीं है, बल्कि यह हमारी संस्कृति, आस्था और सामाजिक जिम्मेदारी का भी प्रतीक है। मंदिर जैसे सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता सामूहिक जिम्मेदारी है। यदि आस्था स्थल स्वच्छ रहेंगे तो गांव-गांव स्वच्छता का संदेश जाएगा।ब्लॉक प्रमुख चंद्रशेखर वर्मा ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन को जनआंदोलन बनाना है।मंदिर परिसर से शुरू हुई यह पहल हर घर तक पहुंचे।read more:https://khabarentertainment.in/national-union-of-journalists-india-national-conference-concludes-new-executive-committee-of-saharanpur-unit-announced/”बीडीओ शिवजीत ने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने घरों के साथ-साथ सार्वजनिक स्थलों पर भी कूड़ा न फैलाएं और सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करें। मंडल अध्यक्ष नीरज सिंह ने कहा कि स्वच्छता अभियान को त्योहार की तरह मनाया जाना चाहिए। प्रधान प्रतिनिधि गुड्डु वर्मा ने मंदिर समिति से नियमित सफाई की व्यवस्था करने का अनुरोध किया। कार्यक्रम में सुरेंद्र मिश्रा,अमर सिंह,वीरेंद्र वर्मा,पंकज तिवारी, मधुकर तिवारी,यश तिवारी समेत बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा और बुजुर्ग शामिल हुए। अंत में सभी ने हाथ उठाकर स्वच्छता की शपथ ली कृ “न गंदगी करेंगे, न करने देंगे।” अभियान के बाद मंदिर में प्रसाद वितरण किया गया। ग्रामवासियों ने कहा कि आगे भी हर रविवार मंदिर परिसर में सफाई अभियान चलाया जाएगा।दरियाबाद में एक पेड़ माँ के नामअभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण,गौसेवकों का सम्मान रामसनेहीघाट-बाराबंकी। विधानसभा दरियाबाद की ग्राम पंचायत कंधईपुर स्थित वृहद गौशाला परिसर में रविवार को एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस दौरान गौवंश को हरा चारा, गुड़ व केला खिलाकर गौसेवा की गई तथा गौशाला में सेवा दे रहे केयरटेकर को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर बोलते हुए सतीश शर्मा ने कहा कि यह अभियान केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं है,बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरित और सुरक्षित भविष्य के निर्माण का संकल्प है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी आह्वान एक पेड़ माँ के नाम तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप दिया जा रहा है। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख चंद्रशेखर वर्मा, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र मिश्रा, ग्राम प्रधान आशीष मिश्रा, वीरेंद्र वर्मा, अमर सिंह, पंकज तिवारी, मधुकर तिवारी, बीडीओ शिवजीत समेत बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।