दूध से हुआ रुद्राभिषेक, धानी शास्त्री की कथा सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

सोनभद्र। रामगढ़ कसारी स्थित रामसरोवर मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय विराट रुद्र महायज्ञ के चैथे दिन सोमवार को धार्मिक अनुष्ठानों, कथा प्रवचन और रासलीला के बीच श्रद्धा व भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने दूध से रुद्राभिषेक कर भगवान शिव का पूजन-अर्चन किया, वहीं वृंदावन से आई बाल कथा वाचिका धानी शास्त्री की कथा सुनकर भक्तगण भाव-विभोर हो गए।read more:https://pahaltoday.com/severe-heat-will-again-torment-delhi-ncr/महायज्ञ के दौरान प्रकृति संरक्षण एवं लोककल्याण की कामना के साथ 251 जड़ी-बूटियों से निर्मित विशेष हवन सामग्री से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आहुति दी गई। आरती एवं पूजन के समय पूरा यज्ञ स्थल हर-हर महादेव और जयकारों से गुंजायमान हो उठा। यज्ञ मंडप की परिक्रमा के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यक्रम के संयोजक भिक्षुक भिखारी जंगली दास दीनबंधु रमाशंकर गिरी महाराज ने बताया कि महायज्ञ के चैथे दिन आचार्य गोपालधर द्विवेदी, राजेश कुमार पाठक, हरिओम द्विवेदी एवं अमरेश तिवारी के नेतृत्व में विधि-विधान से पूजन, हवन और आरती संपन्न कराई गई। शिव मंदिर में विशेष रुद्राभिषेक का आयोजन भी किया गया।उन्होंने बताया कि प्रतिदिन चल रहे विशाल भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं धानी शास्त्री ने अपने प्रवचन में भगवान की भक्ति, धर्म और मानव कल्याण का संदेश दिया। उनकी कथा सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। रात्रि में वृंदावन से आए कलाकारों द्वारा प्रस्तुत रासलीला ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुति पर दर्शक देर रात तक भक्ति रस में डूबे रहे। आयोजन समिति ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से महायज्ञ में शामिल होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है। इस अवसर पर देवेंद्र कुमार, विजय सिंह, इंद्रवीर, केवलानंद महाराज, हरिनंद, कृष्ण, डुग्गू, हर्ष, दिनेश, उषा देवी, चिंता मौर्य, उर्मिला देवी, कलावती देवी, प्रहलाद, रामरक्षा, छोटू, बिमलेश, विश्वनाथ, स्वामी हरिनाथ, दाऊदयाल, राजेश, शुभराम महाराज, राजेंद्र महाराज, मुन्ना बाबा, रामखेलावन, परमानंद, रमेश कुमार, कालो देवी, विमला देवी, शशि देवी, हीरा सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *