जीवन के लिए वरदान हैं पीपल, पाकड़ और बरगद के वृक्ष : मोहम्मद शाकिब

बहराइच। विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर प्रतिभा संरक्षण सेवा न्यास एवं वन प्रभाग बहराइच के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय नर्सरी परिसर टेड़वा बसंतपुर में पौधरोपण सप्ताह के द्वितीय दिवस वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के संरक्षक घनश्याम वाजपेई ने की। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पं. रमाकांत मिश्र ने आम, आंवला, गुलमोहर, नींबू एवं पीपल सहित 21 पौधों का रोपण कराया।read more:https://khabarentertainment.in/case-filed-against-youth-for-making-obscene-comments-to-minor-student/प्रतिभा संरक्षण सेवा न्यास के अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने कहा कि पेड़ पर्यावरण के समग्र स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। वृक्ष वन्यजीवों को आवास प्रदान करते हैं, जैव विविधता को बढ़ावा देते हैं तथा जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण ही धरती को सुरक्षित और रहने योग्य बनाए रखने का सबसे प्रभावी उपाय है।मुख्य अतिथि वन क्षेत्राधिकारी मोहम्मद शाकिब ने कहा कि पीपल, बरगद, पाकड़, नीम, आम और जामुन जैसे वृक्ष मानव जीवन के लिए वरदान हैं। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधरोपण करने तथा लगाए गए पौधों की सुरक्षा और देखभाल सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पर्याप्त ऑक्सीजन और संतुलित पर्यावरण के लिए पीपल, पाकड़ और बरगद जैसे वृक्षों का रोपण विशेष रूप से किया जाना चाहिए।घनश्याम वाजपेई ने कहा कि “वृक्ष लगाओ और जीवन बचाओ” का संदेश आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। पंडित पुंडरीक पांडेय ने कहा कि पर्यावरण एवं प्राणवायु के संरक्षण के लिए धरती को हरा-भरा रखना अत्यंत आवश्यक है। ध्रुव कुमार मिश्र ने कहा कि वृक्ष हैं तो हमारा आज, कल और पूरा जीवन सुरक्षित है।कार्यक्रम में ध्रुव कुमार मिश्र, संजय सिंह, डॉ. अनंतराम निषाद, रोहित चौधरी, रिशु चौधरी, अशोक मधेशिया, हनुमान प्रसाद, पुंडरीक पांडेय, बजरंग बली पाठक, कृष्ण कुमार मिश्र, अमित शुक्ल, ज्ञानेंद्र तिवारी, धर्मेंद्र सिंह, रामलखन सिंह, कमलेश यादव, अखिलेश कुमार सिंह, प्रभारी नर्सरी महर्षि बाजपेई, वन रक्षक श्रेया पटेल, विशाल जायसवाल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *