ब्लाकप्रमुख ने केक काटकर मनाया जन्मदिन, दी शुभकामनाये

बड़हलगंज, गोरखपुर: बड़हलगंज विकास खंड के मैंभरा गांव के ग्राम प्रधान व भाजपा नेता प्रेमप्रकाश सिंह का जन्मदिन धूमधाम से गुरूवार को बड़हलगंज में मनाया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने केक काट कर उनके दीर्घायु की कामना की। बडहलगंज में ब्लाक प्रमुख रामआशीष राय के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में केक काटकर ग्राम प्रधान व भाजपा नेता को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी। ब्लाक प्रमुख रामआशीष राय ने कहा कि ग्राम प्रधान व भाजपा नेता प्रेमप्रकाश सिंह सर्वसमाज के सुख दुख के साथी है। सबको साथ लेकर चलते है। इनका सरल व्यक्तित्व ही इनकी पहचान है। भाजपा नेता प्रेमप्रकाश सिंह ने अपने जन्मदिन पर मिले बधाई से सभी का आभार प्रकट किया।read more:https://khabarentertainment.in/a-man-posing-as-a-bihar-police-constable-cheated-a-woman-a-case-was-registered-against-five-people/इस अवसर पर भाजपा नेता विशाल सिंह, समाजसेवी शिवम पांडेय, हरिशंकर शुक्ला, राणा प्रताप सिंह, जितेन्द्र सिंह, राजन सिंह, विजय पान्डेय, अभिमन्यु यादव, संदीप सिंह, राहुल यादव, टिंकु सिंह, राजन तिवारी, मनीष यादव, रामकरन यादव, कुलदीप गौड़, अनुराग, विवेक, गोलू, हर्ष सिंह, लालू यादव, रविन्द्र यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी भाजपा नेता को जन्मदिन की बधाई देने का तांता लगा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *