मेहदावल विकासखंड में चला वृक्षारोपण अभियान, ग्राम प्रधानों संग सचिव शिवम दुबे व सचिव सरमद खान ने लगाए पौधे

संतकबीरनगर। विश्व पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मेहदावल विकासखंड क्षेत्र में व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत विकासखंड सचिव शिवम दुबे व सचिव सरमद खान ने विभिन्न ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधानों एवं प्रधान प्रतिनिधियों के साथ मिलकर पौधरोपण किया। वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान करमैनी, बेलौहा, बनकसिया, भरथुआ जोरवा, नौगो तथा साड़े खुर्द ग्राम पंचायतों में पौधे लगाए गए। इस अवसर पर सचिव शिवम दुबे ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए वृक्षों का संरक्षण और अधिक से अधिक पौधरोपण समय की आवश्यकता है। उन्होंने ग्रामीणों से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने की अपील की।read more:https://pahaltoday.com/major-action-by-mineral-department-2-mines-sealed-7-trucks-seized/ग्राम प्रधानों एवं प्रधान प्रतिनिधियों ने भी अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए हरित वातावरण बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि वृक्ष न केवल शुद्ध वायु प्रदान करते हैं बल्कि जल संरक्षण, जैव विविधता और प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने तथा प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *