बहराइच। ग्राम रोजगार सेवकों के बकाया मानदेय एवं ईपीएफ की धनराशि उनके खातों में जमा किए जाने की मांग को लेकर ग्राम रोजगार सेवक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष पंकज मिश्रा के द्वारा 2 जून से अपने आवास पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे थे उनकी मांगों का जिला प्रशासन ने संज्ञान लिया। जिलाधिकारी महोदय के निर्देश पर, डीसी मनरेगा के अवकाश पर होने के कारण उनके प्रतिनिधि के रूप में अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी श्री विक्रांत सिंह तथा प्रयागपुर के ए.पी.ओ. विकास राव पुलिस प्रशासन के साथ आंदोलनकारी जिलाध्यक्ष पंकज मिश्रा के आवास पहुंचे।read more:https://pahaltoday.com/cji-told-why-he-brought-a-mobile-phone-to-the-courtroom-for-the-first-time-in-his-life/अधिकारियों ने वार्ता कर बकाया मानदेय एवं ईपीएफ भुगतान संबंधी मांगों पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया तथा संबंधित प्रक्रिया शुरू कराई। प्रशासनिक पहल के बाद अधिकारियों ने आंदोलनकारी पंकज मिश्रा को जूस पिलाकर उनकी भूख हड़ताल समाप्त कराई। इस दौरान अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि ग्राम रोजगार सेवकों की लंबित समस्याओं का नियमानुसार शीघ्र समाधान कराया जाएगा। भूख हड़ताल समाप्त होने के बाद ग्राम रोजगार सेवकों ने जिलाधिकारी महोदय, मनरेगा विभाग के अधिकारियों एवं प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मुद्दों पर सकारात्मक कार्रवाई होने से संगठन के सदस्यों में विश्वास बढ़ा है। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी कर्मचारियों से जुड़े लंबित मामलों का समयबद्ध निस्तारण किया जाएगा।