मंडावर । क्षेत्र के ग्राम सीमला कलां में बुधवार की रात अज्ञात कारण से आग लगने से घर का सारा सामान जलकर राख हो गया । जानकारी के अनुसार सतीश पुत्र हुस्ना व पत्नी मुन्तेश के घर में आग लगने से घर का सारा सामान जलकर राख हो गया है ,आग लगने वाली रात सभी सदस्य एक जरूरी काम से रिश्तेदारी में गए हुए थे ,उन्होंने पूछने पर बताया कि 50 हजार की नगदी व दो सोने की जेवर व कपड़े सहित अन्य सभी सामान जलकर राख हो गया, मौके पर लेखपाल दीपक कुमार ने पहुंचकर मौके का जायजा लिया और मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया । read more:https://pahaltoday.com/wanted-accused-under-gangster-act-arrested-police-got-success-from-mahsi-area/ आपको बता दे कि आज तक ऐसे गरीब परिवारों की ओर सरकार को भी ध्यान देना चाहिए जो झोपड़ी में रहते हैं जो पात्र होते हैं जिनको प्रधानमंत्री योजना के तहत एक भी पक्का मकान नहीं मिल पाता न ही शौचालय बन पाता है । ग्राम प्रधान द्वारा इनको आज तक कोई भी ऐसी सुविधा नही दी गई जो इनकी गरीबी रेखा को कम कर सके ।