स्थायी जल-भराव से मोहल्लेवासी परेशान, बीमारियों का बढ़ा खतरा

लखीमपुर-खीरी। प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ जहाँ एक तरफ भर पूर प्रयास कर रहे हैं की शहरों नगरों मे सरकारी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने का प्रयास करती हैं वहीं छुद्र राजनीति के चलते जमीनी हकीकत बदल जाती है एक प्रत्यक्ष मामला नगर क्षेत्र के नौरंगाबाद सलेमपुर कोन स्थित गोविंद नगर कॉलोनी का है जहाँ जल निकासी व्यवस्था की बदहाली के कारण सड़क और गलियों में स्थायी जलभराव की समस्या बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिना बारिश के भी गली में पानी भरा रहता है, जिससे राहगीरों और मोहल्लेवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव के कारण आसपास गंदगी फैल रही है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से संक्रामक बीमारियों का खतरा भी मंडरा रहा है।read more:https://pahaltoday.com/farmers-seminar-on-save-farm-campaign-at-krishi-vigyan-kendra-scientists-gave-advice-on-balanced-farming/मोहल्लेवासियों के अनुसार इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। लोगों का आरोप है कि लंबे समय से चली आ रही इस समस्या की ओर जिम्मेदारों का ध्यान नहीं जा रहा है, जिससे आमजन में नाराजगी बढ़ती जा रही है।स्थानीय निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही जल निकासी की समुचित व्यवस्था कर जलभराव की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। लोगों ने प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप कर समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके और बीमारियों के फैलने की आशंका पर अंकुश लगाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *