गैंगेस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, महसी क्षेत्र से पुलिस को मिली सफलता

बहराइच (महसी)। जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बौंडी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गैंगेस्टर एक्ट के मुकदमे से संबंधित एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन में चल रही कार्रवाई के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (नगर/ग्रामीण) दुर्गा प्रसाद एवं क्षेत्राधिकारी पवन कुमार के पर्यवेक्षण में बौंडी थाना पुलिस टीम ने यह गिरफ्तारी की। जानकारी के अनुसार, थाना हरदी में पंजीकृत मु0अ0सं0 170/2026 धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 से संबंधित वांछित अभियुक्त मेराज (उम्र 29 वर्ष), पुत्र ढोढ़े, निवासी कस्बा महराजगंज दा० जोतचाँदपारा थाना हरदी, जनपद बहराइच को गिरफ्तार किया गया।read more:https://pahaltoday.com/demand-for-financial-assistance-to-the-family-of-the-employment-servant/पुलिस ने अभियुक्त को महसी तहसील के पास से दबोचा। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी करते हुए उसे न्यायालय बहराइच भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *