हलिया मिर्जापुर…हलिया थाना क्षेत्र के मुड़पेली गांव में मंगलवार की शाम मैजिक वाहन व बाइक की आमने सामने की जोरदार टक्कर में बाइक चालक सहित बाइक सवार दो युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई है मौके पर पहुँचे ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दिया मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल करते हुए दोनों शवों को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई करने के उपरांत पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हलिया थाना क्षेत्र के सोनगढ़ा गांव निवासी 25 वर्षीय बाइक चालक मोनू कोल बाइक से अपने रिश्तेदार कवलझर गांव निवासी 27 वर्षीय सुनील के साथ बाइक पर पीछे बैठा कर थाना क्षेत्र के बड़ौहा गांव रिश्तेदार के यहां जा रहे थे बाइक सवार जैसे ही हलिया देवरी मार्ग के मुड़पेली गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे की सामने से आ रहे मैजिक वाहन से आमने सामने जोरदार टक्कर होने से बाइक सवार दोनों युवको की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दिया सूचना पर थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल करते हुए दोनों के शवो को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई करने के उपरांत पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हादसा इतना भीषण था की बाइक मैजिक वाहन में फंसकर 50 मीटर तब घिसटते चली गई मौत की सूचना मिलते ही मृतक मोनू की पत्नी सुनीता का रो-रो कर बेहाल हो गया है मोनू को एक बेटी है मृतक सुनील की पत्नी ऋषु रोटी-रोटी बेहोश हो जा रही थीread more:https://pahaltoday.com/allegations-of-non-availability-of-records-under-the-right-to-information-act-complaint-made-to-the-chief-minister/ सुनील को पुत्र हैं सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकार अमर बहादुर सिंह ने जांच पड़ताल किया इस संबंध में थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया की मैजिक वाहन व बाइक की आमने सामने भिड़ंत होने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई है दोनो शवो को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।