जयमाल के बाद दूल्हा बाइक से फरार, गुस्साए लड़की पक्ष ने युवक के पिता संग 3 गाड़ियों को बनाया बंधक

मड़िहान थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार भोर शादी समारोह में उस वक्त हंगामा मच गया जब जयमाल के बाद दूल्हा अपने दो साथियों के साथ बाइक से फरार हो गया। गुस्साए लड़की पक्ष ने दूल्हे के पिता समेत बारातियों और तीन गाड़ियों को बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंची पीआरबी पुलिस कोरम पूरा कर थाने आने की बात कहकर लौट गई। प्रयागराज जनपद के हरगढ़ निवासी राजमणि के मझले पुत्र अशोक की बारात मंगलवार शाम सात बजे चली थी।रात करीब 12 बजे 50 बारातियों के साथ छह गाड़ियों से मड़िहान थाना क्षेत्र के एक गांव पहुंची। रात दो बजे द्वारपूजा और उसके बाद जयमाल का कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। दूल्हे का बड़ा भाई विक्रम शादी में शामिल नहीं हुआ था। छोटा भाई रघुनंदन बारात में आया था।कन्या के दादा ने बताया कि जैसे ही वर-वधू विवाह के लिए मंडप में बैठे, घर की महिलाओं में कपड़े और जेवरात को लेकर कानाफूसी शुरू हो गई।आरोप है कि इसी बात से नाराज दूल्हा अशोक भोर करीब चार बजे अपने दो साथियों के साथ बाइक लेकर चुपचाप फरार हो गया।बताया कि पुत्र ने 19 वर्षीय पोती का रिश्ता हरगढ़ में तय किया था।read more:https://pahaltoday.com/a-public-awareness-campaign-will-be-launched-from-june-5-to-21-to-mark-the-completion-of-12-years-of-the-central-government/ 20 मई को लड़के की जिद पर कर्ज लेकर डेढ़ लाख रुपये की पल्सर बाइक खरीदकर तिलक चढ़ाने गए थे।साथ में 6 हजार रुपये नकद और सगुन के रूप में फल, फूल, मिठाई भी दी थी। तय मुहूर्त पर बारात भी आई लेकिन फेरे से पहले ही दूल्हा दहेज की बाइक लेकर भाग गया।  दूल्हे के फरार होते ही शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। आक्रोशित परिजनों ने दूल्हे के पिता और तीन गाड़ियों को गांव में ही बैठा लिया। लड़की की मां के साथ युवती का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पीआरबी 112 पहुंची लेकिन कार्रवाई के नाम पर थाने पर प्रार्थना पत्र देने की बात कहकर लौट गई।  पीड़ित पिता ने कहा कि बेटी की शादी के लिए कर्ज लेकर हर इंतजाम किया था। तिलक में दूल्हे की मांग पर बाइक तक दी।अब इज्जत के साथ रुपये भी डूब गए। फिलहाल गांव में तनाव का माहौल है। लड़की पक्ष थाने में तहरीर देने की तैयारी कर रहा है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *