नूरपुर (बिजनौर) । अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्नातक संघ उत्तर प्रदेश कार्य समिति तथा ब्रज क्षेत्र, मेरठ क्षेत्र और बरेली क्षेत्र की संयुक्त समीक्षा बैठक चिल्ड्रन एकेडमी नूरपुर जनपद बिजनौर में संपन्न हुई। बरेली क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष विमलेंद्र विमल के द्वारा मंच संचालन किया गया। प्रदेश महामंत्री अभिषेक कुमार हर्षा के द्वारा राष्ट्र के प्रबुद्ध वर्ग को अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां का निर्वहन करने का आह्वान करते हुए एक जिम्मेदार और पवित्र सामाजिक संगठन बनने के प्रावधानों पर विमर्श किया गया । प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर चंद्रेश द्विवेदी के द्वारा सभी पदाधिकारी को अपने-अपने क्षेत्र में स्नातक संघ को मजबूत करने का आवाह्न किया । संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट कैलाश नाथ सिंघल के द्वारा सभी 11 क्षेत्र से संगठन के प्रत्याशी तैयार करने के लिए आवश्यक तैयारी करने का निर्देश देने के साथ-साथ हर संभव सहयोग का भी आश्वासन दिया गया। राष्ट्रीय सचिव श्री हरि ओम शर्मा के द्वारा भारत की प्राचीन सामाजिक व्यवस्था, और शिक्षा नीतियों की सराहना करते हुए स्वभाषा, स्वसंस्कृति और स्वरोजगार के महत्व पर प्रकाश डाला । राष्ट्रीय महामंत्री संगठन योगेश सिंह सेंगर जी के द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश पाण्डेय जी के साथ मिलकर संगठन के निर्माण की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला गया। ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा को क्षेत्रीय अध्यक्ष की कमान तथा पूर्व में क्षेत्रीय अध्यक्ष रहे थान सिंह कुशवाहा को प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में प्रोन्नत किया गया। इसी प्रकार क्षेत्रीय अध्यक्ष ओमेंद्र आर्य को प्रदेश में मंत्री पद पर प्रोन्नत किया गया। नोएडा के अध्यक्ष संतोष भारद्वाज को गौतमबुद्ध नगर का भी अतिरिक्त प्रभार प्रदान किया गया। राजकुमार सिंह को क्षेत्रीय अध्यक्ष बरेली तथा सत्यवीर गुप्ता को प्रदेश संरक्षक घोषित किया गया। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सेवानिवृत्त वायुसेना कर्मी पंचशील जी को स्नातक एमएलसी का प्रत्याशी औपचारिक रूप से घोषित करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को उन्हें जिताने के लिए पूर्ण मनोयोग से लगने की अपील भी की गई। read more:https://pahaltoday.com/cm-vijay-created-a-record-by-including-8-dalit-mlas-in-the-cabinet/प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर प्रोन्नत किए गए विमलेंद्र विमल जी को शिक्षक एमएलसी के लिए अपना पूर्ण समर्थन प्रदान करने की बात कही गई। कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री ओमेंद्र आर्य, स्नातक प्रत्याशी कैप्टन पंचशील जी,महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ उपासना दीक्षित आदि के द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में हुए विस्तार के कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया गया। ओमेंद्र आर्य के द्वारा अगली क्षेत्रीय बैठक हापुड़ में करने का प्रस्ताव भी प्रदेश कार्य समिति के समक्ष रखा गया। आयोजन स्थल चिल्ड्रन एकेडमी के प्रबंधक तथा प्रदेश संरक्षक सत्यवीर गुप्ता द्वारा इन कठिन परिस्थितियों में भी प्रदेश के दूर दराज के क्षेत्रों से आकर बैठक को सफल बनाने के लिए समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया । बैठक में प्रदेश कोषाध्यक्ष सुनील पाण्डेय क्षेत्रीय टीम के हर्ष जी, अश्वनी शर्मा बृजपाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष सविता रानी, निशा चौहान, जिला महामंत्री मुरादाबाद आदित्य पाठक, गौरव गोयल समेत दर्जनों कार्यकर्ता दायित्वधारी उपस्थित रहें।